Sunday, April 28th, 2024

माहौल शांत देख विरोधियों में मची खलबली

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार सुरेश कुमार जैन की विदाई के बाद माहौल काफी शांत बना हुआ है। शासन ने आरजीपीवी के प्रोफेसर सुरेश सिंह कुशवाहा को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। उनकी कार्यशैली से अधिकारी से लेकर चापरासी तक सभी प्रभावित हो रहे हैं। समस्या कोई भी हो रजिस्ट्रार कुशवाहा उसे हल करने में ज्यादा समय व्यतीत नहीं करते हैं। आरजीपीवी का माहौल बदलने से विरोधी दल में खलबली मची हुई है। क्योंकि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का कोई मौका नहीं मिल रहा है। क्योंकि वे विरोध प्रदर्शन की आड़ में अपनी कुर्सी छोड़ दूसरे गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसके कारण उन्हें आरजीपीवी में कार्यालयीन कार्य करने की जरूरत तक नहीं होती थी, लेकिन बदले माहौल के कारण उन्हें भी फाइलों का मूवमेंट करना होगा। 

Source : MP Education

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

6 + 8 =

पाठको की राय